रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां लैलूंगा विधानसभा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार की लाश मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
7 जुलाई से थे लापता
बताया जा रहा है कि जयपाल सिंह 7 जुलाई से लापता थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। तभी आज ग्रामीणों को जंगल में लाश दिखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई और शव की पहचान पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार के रूप में हुई।
छानबीन के लिए कई टीम गठित
इधर पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन के लिए कई टीम में गठित की गई। प्रथम दृष्टि में मामला मर्डर करके लाश फेंकने का लग रहा है। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस में बताया कि 7 जुलाई को जयपाल सिंह बच्चों को स्कूल छोड़ने गए और उसके बाद से लापता हो गए थे। इससे पूरे घर में बेचैनी और डर का माहौल था। जयपाल के लापता होने के कई दिन बाद भी पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पूर्व विधायक चक्रधर सिंह ने जयपाल के बारे में जानकारी देने वाले को 21000 इनाम देने की घोषणा की थी।