MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। प्रदेश में अब गरज-चमक और आंधी बारिश का सिलसिला पूरी तरह से थम गया है। मौसम जानकारों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और कहीं भी बारिश नहीं होगी। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश के राहत के साथ ठंड की चेतावनी दी है। लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
48 घंटे में दिखेगा ठंड का असर
मौसम जानकारों कि माने तो आगामी 48 घंटे में रात का पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। जिसके चलते रात में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। उत्तरी (MP Weather Update) ठंडी हवाओं का असर सबसे पहले ग्वालियर-चंबल संभाग में पड़ रहा है। माना जा रहा है कि आगामी 48 घंटे में मध्य प्रदेश में ठंड का असर देखने को मिलेगा।
READ MORE: BJP सरकार का बीमार सिस्टम! जिला अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत, प्रसूता लड़ रही जिंदगी के लिए जंग
मौसम वैज्ञानिको ने बताया कि उत्तरी हवाओं का प्रवाह बढ़ने के कारण ही सर्दी ने जोर पकड़ ली है। आईएमडी ने बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम और रात में गर्म कपड़े (MP Weather Update) पहनाने की हिदायत दी है। इस दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग नीमच, मंदसौर निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ सकती है।
