जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक ऐसी वारदात हुई। जिसने घर में बैठ लोगों को दौड़ते भागते हुए रोड पर लाने को मजबूर कर दिया। दरअसल, कोनी मोड़ पर आज दोपहर तेल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। ट्रक से गिर रहे सरसों तेल को लूटने की होड़ लग गई।
लूटने की मची होड़
यह पूरा मामला जिले के पाटना थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार दोपहर कोटा से ओड़िशा जा रही एक कोनी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बचाने की बजाय लोग ट्रक से गिर रहे सरसों तेल के बोतलों को समटने में जुट गए।
READ MORE: Dhanteras Puja Vidhi, Muhurat: धनतेरस में ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, जानिए भगवान धन्वंतरि को खुश करने की विधि
छानबीन में जुटी पुलिस
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना में घायल हुए ट्रक चालकर को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
