Kawardha Bike Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादस में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से इलाके मेंस सनसनी फैल गई।
एक युवक की हुई मौत
यह पूरा मामला जिले के कूकदूर थाना क्षेत्र का है। जहां बाइक में सवार युवक अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चितरहीन मंदिर मोड़ के पास उनकी बाइक दूसरे बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी (Kawardha Bike Accident) खतरनाक थी कि एक युवक की मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। पुलिस ने बताया कि (Kawardha Bike Accident) मृतक की पहचान रामकुमार यादव, निवासी नागाडबरा के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए दो युवक मध्यप्रदेस के रहने वाले है।
