Kasganj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ऑटो की एक ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
शनिवार को आने वाली थी बरात
यह पूरा मामला सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम राजा रिजोला निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (25) के बहन की शादी की तैयारी चल रही था। शनिवार शाम को उसकी बहन की बरात (Kasganj Road Accident) आने वाली थी। जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही थी। ज्ञानेंद्र सिंह पूरी बेलने वाली महिलाओं को ऑटो से उनके घर छोड़ने गया था। जब वह महिलाओ को छोड़कर वापस आ रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए।
ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञानेंद्र की मौत की खबर (Kasganj Road Accident) गांव पहुंचते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार और ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है।
