JAAT 2 के साथ हो गया खेला… अब साउथ नहीं बॉलीवुड का ये डायरेक्टर करेगा सनी देओल को डायरेक्ट, नाम जानकर खुशी से झूम उठेंगे

JAAT 2 Director Change: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने अपनी बिग बजट एक्शन एंटरटेनर फिल्म इक्का का पहला लुक शेयर किया था। जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। इसी बीच उनकी एक और फिल्मों को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म रहा। जिसका नाम है जाट पार्ट 2..

जाट 2 का डायरेक्टर चेंज

JAAT 2 Director Change जाट 2 को लेकर बॉलीवुड हंगामा ने एक रिपोर्ट छापी है। जिसके मुताबिक इस फिल्म को दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करेंगे। मैथरी और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने राज संतोषी को साइन कर लिया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जाट 2 को निर्देशित करने के लिए उन्हें 15 करोड़ की भारी भरकम फीस मिली है। साथ ही यह भी बताया गया है कि इस फिल्म की शूटिंग जून 2016 के बाद शुरू हो जाएगी।

जाट इसी साल अप्रैल महीने में रिलीज हुई थी। जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अब इसी फिल्म का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है लेकिन फिल्म के डायरेक्टर को लेकर बड़ा पंगा (JAAT 2 Director Change) हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि जाट के दूसरे पार्ट को गोपीचंद मलेलिनी नहीं बल्कि कोई और राज संतोषी डायरेक्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *