कौन होगा KKR का नया CAPTAIN, अजिंक्य रहाणे या फिर अय्यर, जानें केएल की एंट्री होगी या नही

KKR NEW CAPTAIN: कोलकाता नाइट राइडर्स मिनी ऑक्शन से पहले नए कप्तान की तलाश कर रही है। साल 2024 में आईपीएल जीतने के बाद केकेआर ने अपने ट्रॉफी विनिंग कैप्टन श्रेयस अय़्यर को रिलीज कर दिया। अय्यर को रिलीज करना उन्हें भारी पड़ गया और साल 2024 में ट्रॉफी जीतने वाली टीम साल 2025 में सेमिफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई।

अभी तक KKR की डील क्रैक नहीं हुई

केकेआर ने साल 2025 में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रहे आजिंक्ण रहाणे को कप्तान चुना था लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ने खराब प्रदर्शन किया। अब साल 2026 के आईपीएल की तैयारियां (KKR NEW CAPTAIN) चल रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि केकेआर एक बार फिर अपना कप्तान बदल सकती है। हालांकि अभी तक उन्हें कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं मिल पाया है जो टीम को लीड कर सके।

2026 में केकेआर को कौन लीड करेगा

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केकेआर केएल राहुल और संजू सैमसन में से एक के पीछे जा रही थी लेकिन किसी के साथ बात नहीं बन पाई। संजू को सीएसके ने ट्रेड कर लिया। वहीं केएल को (KKR NEW CAPTAIN) दिल्ली से रिलीज करने की कोई खबर नहीं आ रही है। कहा जा रहा है कि केकेआर केएल राहुल को लाने के लिए दिल्ली से बातचीत कर रही है लेकिन अभी तक बात नहीं बन पाई। ऐसे में अब ये सबसे बड़ा सवाल है कि साल 2026 में केकेआर को कौन लीड करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *