Hareli Tyohar 2025 : आज पूरे छत्तीसगढ़ में धूम धाम से हरेली त्यौहार मनाया जा रहा है। किसान और मजदूर वर्ग के लोगों का यह सबसे बड़ा त्यौहार है। इस दिन ग्रामीण खेती किसानी में काम आने वाले औजार जैसे कुदाली, फावड़ा, गैती, हल की पूजा करते है। साथ ही गाड़ी और बैल को सजाते हैं।
Hareli 2025 : छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली, जानिए किसानों के क्यों है खास
Hareli Tyohar 2025 : हरेली तिहार मुख्य रूप से हरियाली का प्रतिक होता हैं। हर वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को इसे पूरे धूम धाम के साथ मनाया जाता हैं। किसान जुताई, बोवाई और रोपाई खत्म करके इस तिहार को मनाते है। हरेली की अपनी एक सांस्कृतिक विरासत हैं, जो पूर्णतः प्रकृति को समर्पित होती हैं।
Hareli Tyohar 2025 : इस दिन पूरे प्रदेश में कई प्रकार के आयोजन होते है। गांवों में साइकिल और बैल रेस होता हैं। किसान अपने बैलों के साथ प्रतियोगिता करते हैं। वही कई जगह साइकिल प्रतियोगिता भी होती हैं।
