Farzi 2 Release Date: साल 2023 में राज एंड डीके की फर्जी नाम की वेब सीरीज हुई थी। जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फर्जी में शाहिद कपूर, विजय सेतपति, केके मेनन, राशि और भुवन अरोड़ा जैसे कलाकार ने काम किया था। इस सीरीज की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इसे 37 मिलियन दर्शकों ने देखा था। अब इसका दूसरा पार्ट आ रहा है।
विजय और शाहिद के बीच टक्कर
Farzi 2 Release Date: फर्जी 2 की शटूिंग 2026 में शुरू हो जाएगा और इसे साल 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग है। दूसरे पार्ट में शाहिद और विजय का किरदार बराबर होगा। पहले पार्ट में शाहिद और भुवन की जोड़ी ने लोगों को नकली नोट छापने के तरीके बताए। वहीं जाकिर हुसैन और विजय सेतुपति की जोड़ी ने लोगों को हंसाने पर मजबूर किया। फर्जी 2 में जाकिर हुसैन के स्क्रीन टाइम को बढ़ाया जाएगा। पार्ट 2 की कहानी वहीं से शूरू होगी। जहां से पार्ट वन की कहानी खत्म हुई थी।
शाहिद को मिली मोटी रकम
Farzi 2 Release Date: कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि फर्जी 2 के लिए शाहिद कपूर को 40 करोड़ की फीस मिली, जो उनके करियर का सबसे बड़ी फीस है। आम तौर पर शाहिद किसी फिल्म में काम करने के लिए 20 से 25 करोड़ के बीच की फीस लेते है लेकिन फर्जी की सफलता ने उनकी फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी है।
