भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन को लेकर एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने दोनों क्रिकेटर्स की तकरीबन 11.14 करोड़ की संपत्तियां अटैच कर ली है। ईडी का कहना है कि खिलाड़ियों की वित्तीय लेन-देन की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
क्रिकेटर्स के फैंस के बीच मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के 6.64 करोड़ और शिखर धवन के 4.5 करोड़ की एक अचल संपत्ति को स्थायी रूप से अटैच कर लिया है। इस कार्रवाई से क्रिकेटर्स के फैंस के बीच हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार PMLA, 2002 के तहत गैरकानूनी सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet के प्रमोशन/एंडोर्समेंट से जुड़े मामले के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। जिसमें सुरेश रैना के नाम पर रखे 6.64 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश और शिखर धवन के नाम पर ₹4.5 करोड़ की एक अचल संपत्ति शामिल है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
