Diwali Kab Hai : 20 या फिर 21 अक्टूबर ? जानिए कब है दीपावली, कैसे करें मां लक्ष्मी को खुश

Diwali Kab Hai 20 or 21 Oct: पूरे देश में दीपावली पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। जिसे कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस से इस त्यौहार की शुरूआत होती है, जो भाईदूज के बाद समाप्त होती है। यानि कि सीधे और सरल शब्दों में कहा जाए तो दीपावली एक दिन नहीं बल्कि लगातार पांच दिन चलने वाला महापर्व है।

मां लक्ष्मी को समर्पित

दीपावली के पावन अवसर पर लोग पूरे विधि विधान के साथ माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, राम दरबार और कुबेर देवता की पूजा करते हैं। शाम होते ही सभी लोगों अपने घर और (Diwali Kab Hai 20 or 21 Oct) आंगन में मिट्टी से बने दीये जलाते है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु दीपावली के दिन शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करता है उसके घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है।

READ MORE: कहां पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में… Kaantar Chapter 1 ने सिनेमाघरों में मचाया तहलका, कमाई जानकर दिमाग घूम जाएदा

जानें त्योहारों की तिथि

धनतेरस: 18 अक्टूबर 2025, दिन शनिवार
नरक चतुदर्शी (छोटी दिवाली) : 19 अक्टूबर 2025, दिन रविवार
दीपावाली: 20 अक्टूबर 2025, दिन सोमवार
गोवर्धन पूजा: 22 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार
भाईदूज: 23 अक्टूबर 2025, दिन गुरुवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *