सबका रिकॉर्ड तोड़ेगा रे तेरा Dhurandhar… रणवीर और अक्षय खन्ना की फिल्म सिनेमाघरोंं में लाएगी सुनामी, जानें पहले दिन करेगी कितनी कमाई

Dhurandhar Opening Day Prediction: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर को लेकर फैंस के बीच भयंकर क्रेज देखने को मिल रहा है। 150 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर धमाका कर सकती है। यह फिल्म कहीं न कहीं साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में शुमार हो सकती है क्यों कि इसके ट्रेलर ने ह्यूज लेवल की उत्सुकता पैदा करी दी है।

धुरंधर का ग्राउंड लेवल पर भयंकर बज

जब धुरंधर फिल्म की अनाउसमेंट हुई थी तो इसका बज कुछ खास नहीं था लेकिन जब मेकर्स ने इसफा पहला लुक टीजर रिलीज किया तो धुरंधर ने सोशल मीडिया में तबाही मचा दी। रणवीर सिंह से लेकर अक्षय़ खन्ना और आर माधवन के लुक की काफी तारीफ हुई। साथ ही टीजर में (Dhurandhar Opening Day Prediction) हनुमान काइंड के पंजाबी गाने ने तो सारी काया ही पलट दी। उसके बाद जब इसका ट्रेलर आया तो धुरंधर ने ग्राउंड लेवल पर भी भयंकर बज क्रिएट कर लिया।

आदित्य धर का बोल्ड डायरेक्शन

इसी का नतीजा है कि पहले जिस फिल्म के ओपनिंग डे प्रेडिक्शन 15 से 22 करोड़ के बीच लगाया जा रहा था। आज वो बढ़कर 25 से 30 हो गई है। अगर धुरंधर का वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव (Dhurandhar Opening Day Prediction) रहा तो इसका कलेक्शन 40 करोड़ के पास भी पहुंच सकता है। आदित्य धर का बोल्ड डायरेक्शन और रणवीर, अक्षय, अर्जुन और माधवन का डेडिकेशन इस स्पाई फिल्म को सच में धुरंधर बना देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *