Dhurandhar Collection: रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म को फैंस की ओर भयंकर प्यार मिल रहा है। जिसके चलते यह फिल्म आए दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस में कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। आदित्य धऱ का टाइट निर्देशन और अक्षय खन्ना की कमाल की अदायगी ने इस फिल्म को लोकप्रिय कर दिया है।
सबका रिकॉर्ड तोड़ा
धुरंधर फिल्म ने अपने शुरूआती सात दिनों में 218 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन किया है। अपने दूसरे शुक्रवार को तो इस फिल्म ने इतिहास रच दिया और बुक माय शो में 8 लाख 40 हजार से ज्यादा का टिकट बेचकर पुष्पा, जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जी हां दोस्तो इतना (Dhurandhar Collection) टिकट अपने दूसरे शुक्रवार को किसी भी इंडियन फिल्म ने नहीं बेचा था। जिसके चलते इस फिल्म ने इतिहास रच दिया।
9 दिन में 300 करोड़
धुरंधर ने अपने दूसरे शुक्रवार 38 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म ने अपने शुरूआत 8 दिनों में 256 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। आज यानि शनिवार को भी यह फिल्म (Dhurandhar Collection) 40 करोड़ प्लस की कमाई करेगी और 9 दिन में ही 300 करोड़ की कमाई कर लेगीय़
