हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, जानें डॉक्टर ने क्या कहा

बॉलीवुड के एवरग्रीन सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र तबीयत ठीक नहीं है। बीते कुछ दिनो से वे अस्पताल में एडमिट है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सांस लेने में तकलीफ के चलते अभिनेता धर्मेंद्र को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

अस्पताल में चल रहा इलाज

डॉक्टरों के मुताबिक धर्मेंद्र के लिए अगले 72 घंटे बेहद मुश्किल हैं । डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। धर्मेंद्र के फैंस उनके जल्दी रिकवर होने की दुआं कर रहे है। इसी बीच सनी देओल की टीम ने उनकी स्थिति को लेकर अपडेट दिया है।

घबराने की कोई बात नहीं

सनी देओल की टीम का कहना है कि हमेशा की तरह यह सिर्फ अफवाह हैं। सर बेहतर हो रहे हैं। वे ऑब्जर्वेशन में हैं। घबराने की कोई बात नहीं है। इधर, उनकी पत्नी हेमा मालिनी उनसे मिलने पहुंची और उनका हाल चाल जाना। इस दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि हम उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं।

हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता

बता दें कि धर्मेंद्र अभी 89 साल के है। उन्होंने अपने 6 दशक से भी लंबे चौड़े फिल्मी करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में लीड हीरो के रूप में काम किया है। 70 और 80 के दशक के वे टॉप एक्टर रहे। लगभग पांच दशक तक उन्होंने लीड हीरो के रूप में काम किया है। शोले, सत्यकाम, प्रतिज्ञा, आंखे, जुगनू, अपने, लोफर, ड्रीम गर्ल, मेरा गांव मेरा देश, सीता गीता और राम बलराम जैसी दर्जनों कल्ट क्लासिक फिल्मों काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *