इसे नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा… ये है धर्मेंद्र की टॉप 5 फिल्में, जो बनाती है उन्हें सबसे अलग

Dharmendra Best Film: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी अनगनित फिल्में हमारे जहन में सदैव जीवित रहेगा। जब तक हिंदी सिनेमा रहेगा तब तक धर्मेंद्र का नाम रहेगा। आज हम आपको धरम पाजी की उन गिनी चुनी फिल्मों के बारे में बताएंगे। जिसने एक न एक बार आपको जरूर देखना चाहिए.

सत्यकाम (1969): यह फिल्म धर्मेंद्र के करियर की सबसे कल्ट फिल्मों में से एक है। एक्टर खुद इस फिल्म को पर्सनली काफी ज्यादा पसंद करते थे। Hrishikesh Mukherjee ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अशोक कुमार और शर्मिला टैगोर जैसे लीजेंड्री कलाकरों ने काम किया था। फिल्म में धरम पाजी ने एक खुद्दार इंजीनियर का रोल प्ले किया था, जो कभी भी घूस नहीं लेता (Dharmendra Best Film) और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करता। यही खुद्दारी एक टाइम में उनके मौत का कारण बन जाती है। इस फिल्म में धरम पाजी ने काफी संजीदा अभिनय किया था। जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

चुपके-चुपके (1975):- आज के जमाने में लोग धर्मेंद्र को एक ऐसे एक्टर के रूप में जानते है जो भारी भरकम डॉयलाग बोलता है। गुडों को एक झटके में उठा के पटक देता है लेकिन 70 और 80 के दशक के लोंगो को पता है कि धरम पाजी एक्शन से ज्यादा कॉमिक रोल में महफिल लूट लेते थे। साल 1975 में आई चुपके-चुपके इसका सबसे बड़ा उदाहारण है। डॉ. परिमल त्रिपाठी के रोल धरम पाजी ने (Dharmendra Best Film) शानदार काम किया था। उनकी कॉमिक टाइमिंद लाजवाब थी। इस फिल्म में धरम जी ने बता दिया था कि वे किस दर्जे के अभिनेता है।

READ MORE: ये फिल्म फोड़े देगी… प्रभास की SPIRIT मचाएगी तहलका, वाइलैंस ऐसा कि एनिमल औऱ KGF को भूल जाओगे

आंखे (1968):- आज की युवा पीढ़ी टाइगर, पठान, कबीर और श्रीकांत तिवारी जैसे स्पाई किरदारों को पसंद करती है लेकिन इन सबसे दशकों पहले धरम पाजी ने सुनील नाम के स्पाई का रोल प्ले किया था। जिसे उस जमाने के लोग काफी ज्यादा पंसद करते थे। धरम का क्लासिक लुक और डैसिंग अवतार इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी थी। रामानंद सागर ने धरम पाजी को काफी स्टाइलिश अवतार में पसंद (Dharmendra Best Film) किया था। आंखे 70 और 80 के दशक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म है। माला सिन्हा और धर्मेद्र की जोड़ी ने इस फिल्म में तहलका मचा दिया था।

READ MORE: एक सदी का अंत… हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल के उम्र में ली अंतिम सांस

प्रतिज्ञा (1975):- धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने साथ में एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम किया है लेकिन दोनों की जोड़ी साल 1975 में आई प्रतिज्ञा फिल्म में सबसे ज्यादा पसंद की गई। फिल्म में धर्मेंद्र ने डबल रोल निभाया था। इंसपेक्टर देवेंद्र सिह के किरदार में धरम पाजी छा गए थे। उनका रफ (Dharmendra Best Film) लुक और रॉ एक्शन इस फिल्म की जान थी। साथ ही Main Jat Yamla Pagla Deewana गाना भी इसी फिल्म का था। इसमें कई ऐसे एक्शन सीन्स है, जिसे धरम जी ने खुद ही किया था।

शोले ( 1975):- जब-जब भारतीय सिनेमा का जिक्र किया जाएगा तो सबसे पहले जहन में इसी फिल्म का नाम आएगा। शोले न सिर्फ हिंदी बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार मसाला फिल्म है। इस फिल्म के हर किरदार अमर है। चाहे वो सूरमा भोपाली हो या अंग्रेजो के जमाने जेलर…. (Dharmendra Best Film) शोले में धरम जी ने वीरू का किरदार निभाया था, जो आज उनकी पहचान बन गया है। भारत में कोई ऐसा शख्स नहीं होगा कि जिसने इस फिल्म को देखा न हो। शोले एक इमोशन है, दोस्ती और बदले की शानदार कहानी है। जिसे हर पीढ़ी के लोगों ने पसंद किया।

READ MORE: 74 साल का ये हीरो दे रहा प्रभास और SRK को टक्कर, साल 2026 में 1 हजार कमाएगी इनकी एक्शन फिल्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *