धनतेरस के दिन बदल सकते हैं इन 3 राशियों की किस्मत, धन के देवता कुबेर की बरसेगी खास कृपा

Dhanteras Puja Vidhi: आज यानि 18 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से धनेतरस पर्व मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। जिसके कारण इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक इसी दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर समुद्र से प्रकट हुए थे। जिसके कारण इस दिन माता लक्ष्मी के साथ ही भगवान धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है। आज 12 में से तीन राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती हैं।

तुला राशि: धनतेरस का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। आज के दिन लिया गया आपका एक निर्णय आपका आने वाला दिन बदल सकता है। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। तुला राशि के जातकों की पैसों की तंगी कमी होगी। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती रहेगी।

READ MORE: Dhanteras Puja Vidhi, Muhurat: धनतेरस में ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, जानिए भगवान धन्वंतरि को खुश करने की विधि

धनु राशि: धनतेरस विशेष रूप से धनु राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। आज के दिन धन कमाने जैसे नौकरी, निवेश और नए अवसर के द्वार खुलेंगे। साथ ही सालों से रूका हुआ धन संबंधी काम भी धन के देवता कुबेर की कृपा से सुचारू रूप से चालू हो जाएगा।

कन्या राशि: धनतेरस के दिन कन्या राशि के लोगों को भौतिक और आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारियों और निवेशकों के लिए यह समय फायदेमंद होगा। साथ ही कई सालों से आपका अटका हुआ काम भी आसानी से हो जाएगा। इसके अलावा वाहन या अन्य सुविधाओं में सुधार होने की संभावना बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *