हर समस्या का होगा समाधान, सीएम साय ने लगाया जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जनदर्शन लगाए। जहां उन्होंने जनदर्शन में 900 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता से जुड़े मामले प्रमुख रहे। जहाँ त्वरित समाधान संभव था, वहाँ तत्काल कार्रवाई की, जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और अनुदान राशि के चेक प्रदान किए। शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

जनविश्वास को और सुदृढ़ किया

सीएम साय ने कहा कि हमारी सरकार ने सुशासन तिहार से लेकर जनदर्शन तक जनता से संवाद स्थापित कर जनविश्वास को और सुदृढ़ किया है। हर व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुनना और उनकी समस्याओं को समझते हुए यथासंभव तत्काल समाधान सुनिश्चित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

सीएम साय ने आगे कहा कि सुशासन सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जनदर्शन जनता और सरकार के बीच विश्वास, संवाद और संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *