CG Sarkari Nuakari Recruitment: छग के युवाओं के लिए खुशखबरी, 700 पदों पर जल्द होगी भर्ती

CG Sarkari Nuakari Recruitment: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। भाजपा सरकार ने 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। जिसके बारे में सीएम साय ने जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रोजगार के नए अवसर मिलेंगे

CG Sarkari Nuakari Recruitment: इसी संकल्प के साथ शासकीय महाविद्यालयों में 625 सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी, 50 ग्रंथपाल सहित 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। इन नियुक्तियों से न केवल युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि महाविद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता, शोध की दिशा और खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अभूतपूर्व सुधार होगा।

CG Sarkari Nuakari Recruitment: मुझे विश्वास है कि यह कदम हमारे विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देगा, उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और सीखने का अवसर प्रदान करेगा और नई पीढ़ी को ज्ञान और कौशल से सशक्त बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *