CG Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ में पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्पेशल एजुकेटर की सीधी भर्ती की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 100 पदों पर नियुक्ति होगी, जिसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक शालाओं के लिए पद आरक्षित हैं।
जानिए योग्यता
CG Sarkari Naukri:पात्रता के लिए अभ्यर्थियों के पास RCI मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड./डी.एड. (स्पेशल एजुकेशन) डिग्री और पुनर्वास परिषद् में पंजीयन अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर जल्द उपलब्ध होगी।
