जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। जहां दरभा तहसील के एक कर्मचारी ने प्राकृतिक आपदा सहायता राशि के नाम पर रिश्वत की डिमांड की। एंटी करप्शन ब्यूरों ने घूसखोर कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि दरभा तहसील में सहायक ग्रेड-3 की कर्मचारी हेम कुमार पानीग्राही ने सर्पदंश से मृत महिला के परिवार को शासन से स्वीकृत सहायता राशि दिलाने के बदले पैसों की मांग की थी। पीड़ित ने पहले तो ने मना किया लेकिन मजबूरी में अफसर को घूस खिलाने के लिए तैयार हो गया।
READ MORE: ‘फर्जीवाड़े की कोई संभावना नहीं…’, ओपी चौधरी का बड़ा बयान, कहा- अब पंजीयन सिस्टम पूरी तरह आधुनिक
एसीबी के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित से तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 हेम कुमार पानीग्राही ने 50 हजार रूपए की मांग की। जिसके बाद उसने हमसें शिकायत की और प्लान बनाकर कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया।
