रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बीते दिनों अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर शेयर किया था। जिसमें वो कुर्सी में बैठकर धान रोपाई करती हुई दिख रही है। यह तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया आई इंटरनेट यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कहा कि गांव के अम्मा ल तो पूछ लेतेव अब समझव सरकार घलो अइसने वीलचेयर म सरकार चलत हे।
कमेंट्स की आई बाढ़
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स आ रहा है।कोई उनकी तारीफ कर रहा तो कोई उनकी आलोचना। Kranti Ratre नाम के यूजर ने लिखा कि क्या बात खेती किसानी भी अब खेत में खुर्शी में बैठ कर हो रहा है धन्य हे हमर cg के भाजपा सरकार जो धीरे धीरे रील मंत्री बनत जावत हे….

भीड़-भाड़ ले समय निकाल के खेत पहुंचेव
बता दें कि मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आज जम्मो काम-काज के भीड़-भाड़ ले समय निकाल के अपन खेत पहुंचे रहेंव। रोपा बर धान के थहरा उखाड़त बेरा, बड़ दिन बाद माटी के ओ सुगंध ला ले पायेंव। ओ दिन के बेरा मोला आजो साफ-साफ सुरता आथे जब हमन जम्मो परिवार संग खेत म उतर के रोपा लगावत रहेंन।
धान सिरिफ फसल नो हे, ये हमर अस्मिता आय। ओ माटी जेमे हमर पसीना मिलय हे, ओमा हमर संस्कार जड़ पकड़े हवय।छत्तीसगढ़ के माटी, ओमा उपजत धान, अउ ओ धान ला रोपेइया हाथ – येच हमर असली संस्कृति आय। हमर जिम्मेदारी हे, के ए धरोहर ला हमन सम्हाल के रखन।