इसका तो मर्डर किया गया है…! खून से लथपथ मिली लाश, शरीर पर है चोट के कई निशान

रायगढ़। जिले से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक का खून से सनी हुई लाश मिली है। मृतक के चेहरे व सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

चार पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह

यह पूरा मामला जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां बरपाली गांव की बस्ती से दूर डीपा पारा में बलराम सारथी ( 30 वर्ष) का खून से लथपथ शळ मिला है। युवक के शरीर में चोट कई निशान मिले है। ग्रामीणों ने बताया कि चार पांच साल पहले उसने जशपुर जिले के घरघोड़ा के बरपाली निवासी एक लड़की से प्रेम विवाह किया। इस शादी से इस तीन बच्चे भी है।

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन एक हफ्ता पहले ही बलराम अपने ससुराल से वापस आकर यहीं रह रहा था। कुछ दिन पहले युवक का ससुराल पक्ष के लोगों के साथ कुछ विवाद भी हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *