मौत का जिम्मेदौर कौन? जंगल में मिली आदिवासी युवक की अधजली लाश, 29 अक्टूबर से था लापता

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के जूनापारा क्षेत्र के छिरहापारा से गुम हुए युवक की जंगल में अधजली लाश मिली है। छानबीन के दौरान पता चला है कि उसकी मौत जंंगली जानवरों को शिकार करने के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आने से हुई है। इस मामले ने बिलासपुर रेंज वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को उजागर किया है। फिलहाल पुलिस ने पांच संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

29 अक्टूबर से था लापता

बताया जा रहा है कि तीन नवंबर को कोटा थाना क्षेत्र के करपिहा के जंगल में एक युवक की अधजली अवस्था में लाश मिली थी। छानबीन के दौरान शव की पहचान जूनापारा चौकी क्षेत्र के छिरहापारा निवासी अयोध्या खुसरो के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक 29 अक्टूबर से लापता था। एक नवंबर को जूनापारा चौकी में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई गई थी।

READ MORE: राज्य सरकार प्रभावितों के साथ… सीएम साय का बड़ा ऐलान, ट्रेन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख

छानबीन के दौरान पता चला कि अयोध्या खुसरो गांव के ही दो व्यक्तियों के साथ जंगल की ओर गया था। दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि तीनों करपिहा के जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान अयोध्या खुसरों जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए तार में चिपक गया और उसकी मौत हो गई। हम डर के मारे वहां से भाग गए। पुलिस जांच में पता चला कि गांव के ही एक व्यक्ति ने जंगली जानवरों के शिकार लिए करंट वाला तार लगाया था।

READ MORE: हत्या या आत्महत्या ? तालाब में तैरता मिला पति-पत्नी का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *