मुंगेली। जिले से फर्जी राशन कार्ड का मामला सामने आया है। जहां एक अविवाहित युवक को सरकारी दस्तावेज में विवाहित दिखाया गया। फिर फर्जी पत्नी और बच्चों के (Fake Ration Card) नाम राशन कार्ड में दर्ज कराए गए। उसके बाद नकली परिवार के माध्यम से सरकारी खाद्यान्न में हेराफेरी की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा फर्जीवाड़ा पूर्व सरपंच संदीप भार्गव और उनके प्रतिनिधि सुजीत भार्गव ने प्लानिंग के तहत किया है।
मारूकापा गांव का मामला
यह पूरा मामला जिले के लोरमी विधानसभा के मारूकापा गांव का है। जहां फर्जी दस्तावेज तैयार करके एक अविवाहित युवक का नकली परिवार बनाया गया और उसके बाद राशन कार्ड (Fake Ration Card) बनवाकर सरकारी खाद्यान्न की हेराफेरी की गई। आरोप है कि 21 लोगों के नाम पर फर्जी राशन कार्ड बनवाया गया और सरकारी योजना का दुरूप्रयोग किया है।
READ MORE: कोरबा में युवक ने किया सुसाइड, फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस
ग्रामीणों ने खोली जिम्मेदारों की पोल
ग्रामीणों का कहना है कि प्लानिंग के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। उसके बाद अविवाहित युवकों के लिए फर्जी पत्नी और बच्चों के नाम दर्ज किए गए। फिर राशन कार्ड जारी कर सरकारी खाद्यान्न सामग्री उठाई गई। इस दौरान फर्जी आधार कार्ड में छेड़छाड़ करके जैसे तैसे करके KYC प्रक्रिया (Fake Ration Card) भी पूरी कर दी गई। ग्रामीणों ने आगे कहा कि हमने सबसे पहले खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई लेकिन दो हफ्तों के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
READ MORE: मैंने तेरे बाप को मार डाला… जशपुर में पत्नी ने कर दिया पति का मर्डर, इस बात से थी नाराज
ग्रामीणों की सुनवाई जब खाद्य विभाग में नहीं हुई तो उन्होंने इस मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में की और निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित घोटाले की ओर इशारा करता है।
देखें वीडियो:-
