जशपुर। सीएम विष्णु देव साय जशपुर जिले के फरसाबहार में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने और भारत की आर्थिक प्रगति को नई गति देने को लेकर बड़ा बयान दिया।
आत्मनिर्भर भारत का मूलमंत्र सशक्त
सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिए गए आत्मनिर्भर भारत के मूलमंत्र ने एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। जशपुर जिले के फरसाबहार में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” में सम्मिलित हुआ। यह अभियान स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने और भारत की आर्थिक प्रगति को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
READ MORE: ‘बीए’ सीरीज की अपार सफलता के बाद अब आ रही है ‘एम ए प्रीवियस’, 7 नवंबर को होगी रिलीज,दीपक साहू और राज वर्मा की जोड़ी मचाएगी धमाल
सीएम साय ने आगे लिखा कि इस अवसर पर धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
