रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने दीवाली से पहले छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम साय ने ऐलान किया है कि माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। अक्टूबर में माह में उन्हें सितंबर के साथ अक्टूबर माह की सैलरी मिलेगी। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।
शासकीय कर्मचारियों को डबल सैलरी
सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मेरी अग्रिम शुभकामनाएँ। आप सभी के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से ही छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। त्योहार की खुशियों में कोई कमी न रहे, इसी भावना से राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान किया जाएगा।
READ MORE: ‘नक्सलवाद आखिरी सांसें ले रहा…’, छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अमित शाह बोले- जो लोग हथियार उठाए रहेंगे, उनको तो हमारी सेना…
यह निर्णय उसी आत्मीयता का प्रतीक
मेरे लिए शासन केवल तंत्र नहीं, बल्कि उन कर्मठ साथियों का परिवार है जो पूरे मन से जनता की सेवा में लगे हैं। दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान का यह निर्णय उसी आत्मीयता का प्रतीक है, सरकार अपने हर साथी की खुशियों में सहभागी बने और हर घर में उजियारा तथा प्रसन्नता फैले। इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए राज्य के सभी कोषालय एवं उपकोषालय 18 अक्टूबर (शनिवार, अवकाश दिवस) को भी खुले रहेंगे, ताकि किसी कर्मचारी को वेतन प्राप्ति में कोई असुविधा न हो।
READ MORE: पहले अंधेरा, फिर स्मार्ट मीटर अब बढ़े हुए दाम… छत्तीसगढ़ की जनता को रोशनी से लगने लगा डर, बिजली प्रदान करने वाले प्रदेश का ये कैसा हाल..?
मुझे विश्वास है कि यह पहल न केवल कर्मचारियों के घरों में सुख, समृद्धि और दीपोत्सव की रौनक बढ़ाएगी, बल्कि जीएसटी बचत उत्सव के साथ राज्य के बाजारों में भी नई चहल-पहल और आर्थिक ऊर्जा का संचार करेगी। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उत्सव का उल्लास फैल जाएगा। शासन का हर निर्णय अपने कर्मठ साथियों की खुशियों और सम्मान से जुड़ा है। दीपावली से पहले अग्रिम वेतन भुगतान उसी आत्मीय भावना का प्रतीक है, कि हर घर में उजियारा फैले, और हर हृदय में प्रसन्नता और विश्वास का
