‘भाजपा में न देशभक्ति है, न राष्ट्रवाद …’, टीएस सिंहदेव ने भारत-पाक मैच को लेकर BJP पर साधा निशाना, कहा- क्या भारतीय भाई बहनों की शहादत से बड़े हैं आपके 2 पॉइंट्स?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच (India-Pakistan cricket match) को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा का झूठा राष्ट्रवाद नकाब में भी नहीं है, असली चेहरा सबके सामने है। ICC का फैसला मानने के लिए हम बाध्य हैं? क्यों? यहां आंतरिक सुरक्षा के सबसे बड़े पद पर बैठा पिता आतंकवाद रोकने में नाकाम है, और ICC के सबसे बड़े पद पर बैठा पुत्र एक मैच रोकने में।

जिनका खून पानी हो गया हो

टीएस सिंहदेव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि फिर काबिलियत है ही क्या? अनुराग ठाकुर कहते हैं कि पॉइंट्स उन्हें न मिल जाए – सम्मान, स्वाभिमान से बड़े हैं ये 2 पॉइंट्स? क्या हमारे भारतीय भाई बहनों की शहादत से बड़े हैं आपके 2 पॉइंट्स? और तो और, भाजपा नेता हंसते हुए कह रहे हैं कि हमने खून और पानी साथ नहीं बहेगा, ये कहा था, क्रिकेट का कुछ नहीं कहा था। ऐसी बात सिर्फ वो ही कह सकते हैं जिनका खून पानी हो गया हो।

टीएस सिंहदेव ने आगे कहा कि भाजपा में न देशभक्ति है, न राष्ट्रवाद – आतंकवाद उनके लिए चुनावी मुद्दा है, और शहादत वोट मांगने का औजार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *