हत्या या आत्महत्या ? तालाब में तैरता मिला पति-पत्नी का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के एक तालाब में पति-पत्नी का शव (Husband and wife found dead) मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

शनिवार से थे लापता

यह पूरा मामला जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र का है। जहां के एक तालाब राजभान बैगा और उसकी पत्नी मनुआ बैगा का शव मिला है। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों के मुताबिक दोनों शनिवार से गायब थे और रविवार दोनों का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में (Husband and wife found dead) आशंका जताई जा रही है कि दोनों नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए होंगे, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।

छानबीन में जुटी पुलिस

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनकपुर पुलिस कई (Husband and wife found dead) एंगल से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। क्योंकि मामला हत्या और आत्महत्या से भी जुड़ा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *