बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। जहां लालखदान स्टेशन के पास एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसके चलते ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।
10 से ज्यादा लोगों की मरने की खबर
इस हादसे ने 10 से ज्यादा लोगों की मरने की खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मरने वालों की संख्या घट और बढ़ सकती हैं। इधर मामले की जानकारी मिलती ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।
रेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही
घटना को लेकर रेलवे के आला अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। घटना में रेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही हैं। रेलवे आधिकारी दो लोगों की मरने की बात कह रहे हैं लेकिन सच्चाई इसे उलट दिख रही हैं।
