खैरागढ़ में बड़ा हादसा: पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग, चंद मिनटों में हो गया गाड़ी में ब्लास्ट

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मां बंजारी फ्यूल सेंटर पर एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी आग की लपटों में घिर गई और टंकी फटते ही जोरदार धमका हुआ। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई लेकिन समय रहते पेट्रोल पंप कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को काबू कर लिया गया। जिससे अप्रिय घटना होने से बच गई।

गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि बंजारी फ्यूल सेंटर एक युवक पेट्रोड डलवाने के लिए आया था। पेट्रोल डलवाने के बाद युवक अपनी बाइक स्टार्ट करने लगा। इस दौरान बाइक की प्लग वायर के पास से छोटी सी चिंगारी निकली। जिसे पेट्रोल की वाष्प गैस ने पकड़ लिया और पलभर में गाड़ी आग का गोला बन गई। इस दौरान युवक ने तुरंत गाड़ी से छलांग लगाई और अपनी जान बचाई।

आग की लपटें उठते देख पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सूझ बूझ के साथ काम किया और बिना समय गंवाए सप्लाई लाइन बंद कर दी। साथ ही सभी डिस्पेंसर मशीनें ऑफ कर दी और अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। जिसके चलते कुछ मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि पंप के टैंक और अन्य वाहन सुरक्षित रहे, नहीं तो कोई अप्रिय घटना घट सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *