‘अब बिहार में चुनाव आया है तो…’, भूपेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- पूरे देश में कितने पाकिस्तानी चिन्हित किए गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने घुसपैठिए को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि चुनाव आते ही उन्हें घुसपैठिए नजर आते है। भूपेश ने भारत सरकार से सवाल पूछा है कि पूरे देश में कितने पाकिस्तानी चिन्हित किए गए और इनमें से कितने को बाहर भेजा गया?

भूपेश ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

भूपेश ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बैकपैकर घुसपैठिए❗️छत्तीसगढ़ में चुनाव आया तो घुसपैठिए वहां थे, झारखंड में चुनाव आया तो घुसपैठिए वहां थे, अब बिहार में चुनाव आया है तो घुसपैठिए वहां पहुंच गए। जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया था कि जितने भी पाकिस्तानी भारत में हैं उन्हें चिन्हित कर 3 दिनों में देश से बाहर निकाला जाए।

पूर्व सीएम भूपेश ने आगे लिखा कि मैं गृहमंत्री अमित शाह जी और भारत सरकार से यह पूछना चाहता हूं कि पूरे देश में कितने पाकिस्तानी चिन्हित किए गए और इनमें से कितने को बाहर भेजा गया?

READ MORE: ‘पापा उन्होंने मेरा चीरहरण करके…’, दहेज के लिए घर की बहू को निर्वस्त्र कर पीटा, पीड़ित महिला ने छत से कूदकर दी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *