‘यदि सरकार सहभागी नहीं है तो…’, भूपेश ने BJP सरकार को घेरा, कहा- आदिवासियों की 127 एकड़ जमीन को हड़पी जा रही है

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके साय सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उनका कहना है कि अबूझमाड़ के दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों की 127 एकड़ जमीन को रायपुर के एक कारोबारी द्वारा बहला-फुसला कर सुनियोजित तरीके से हड़प लिया गया है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।

आदिवासी की हड़पी जा रही जमीन

भूपेश बघेल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही है। आज बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी जी ने पत्रकार वार्ता कर बेहद ही गंभीर मामले को उजागर किया है। अबूझमाड़ के दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों की 127 एकड़ जमीन को रायपुर के एक कारोबारी द्वारा बहला-फुसला कर सुनियोजित तरीके से हड़प लिया गया है।

रमन और साय सरका को घेरा

भूपेश ने आगे लिखा कि भाजपा की पूर्ववर्ती रमन सरकार की ही तरह विष्णुदेव के इस कथित सुशासन में फर्जी तरीके से आदिवासियों की जमीन कब्जाने का ये भाजपाई खेल एक बार फिर से शुरू हो गया है। आदिवासियों की जमीन कब्जाने के इस खेल में यदि सरकार सहभागी नहीं है तो उसे तत्काल प्रभाव से आदिवासियों को उन्हें उनकी जमीनें वापस करते हुए, मामले की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *