कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी पहचान 32 वर्षीय फणीभूषण ध्रुव के रूप में हुई है। उसका पिता कमल सिंह ध्रुव रिटायर्ड उप निरीक्षक है। जबकि उसका भाई पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में पदस्थ है। उसके घरवाले बाहर गए हुए थे। इस दौरान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
फंदे से लटका मिला युवक का शव
यह पूरा मामला जिले के दीपिका थाना क्षेत्र के प्रगति नगर कॉलोनी का है। जहां घर के आस-पास पड़ोंसियों को कोई नहीं दिखा तो उनको शक हुआ। किसी अनहोनी के शक में उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी भी प्रकार का कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने घर में झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। फणीभूषण ध्रुव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: मैंने तेरे बाप को मार डाला… जशपुर में पत्नी ने कर दिया पति का मर्डर, इस बात से थी नाराज
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि फणीभूषण की शादी नहीं हुई थी। परिवार वाले उसके लिए लड़की ढूंढ रहे थे। पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के शव को उसके पैतृक गांव लाया गया और पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
