CG Dhan Kharidi Kendra 2025: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-2 के लिए धान खरीदी की सारी तैयारियां शासन ने पूरी कर ली है। इसी बीच सरकार ने समिति प्रबंधकों को नौकरी से निकालने का आदेश जारी कर दिए है। समिति प्रबंधक अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए थे। जिसे शासन ने मनाने का प्रयास किया लेकिन अपनी चार सूत्रीय मांग पर अड़ रहे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
बता दें कि राज्य के 2058 पैक्स समितियों के अधीन स्थापित 2739 धान उपाजन केंद्रों में धान की खरीदी होनी थी। पैक्स समितियों के कंप्यूटर ऑपरेटर संघ और सहकारी कर्मचारी संघ चार सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। शासन ने धरने पर बैठे कर्मचारियों से (CG Dhan Kharidi Kendra 2025) बातचीत की लेकिन उनकी बात नहीं बनी। हड़ताल के चलते धान खरीदी की तैयारी, रबी ऋण वितरण और PDS आदि गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई।
READ MORE: हर समस्या का होगा समाधान, सीएम साय ने लगाया जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
कई समितियों की सेवाएं समाप्त
शासने हड़ताल कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने के आदेश दिए थ लेकिन समिति प्रबंधक और डॉटा ऑपरेटर कार्य पर नहीं लौटे। इस दौरान उन्होंने किसी प्रकार का लिखित (CG Dhan Kharidi Kendra 2025) जवाब भी प्रस्तुत नहीं किया। जिसके बाद समितियों के संचालक मंडल ने बड़ा एक्शन लिया कई समितियों के प्रबंधक की सेवाएं समाप्त कर दी गई।
READ MORE: ‘छत्तीसगढ़ महतारी ज़ब्त, हसदेव ज़ब्त और…’, भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- सब जब्त कर लो
इनकी सेवाएं कर दी गई समाप्त
- जिला धमतरी के प्रबंधक नरेन्द्र साहू
- बोरतलाव समिति, जिला राजनांदगांव के प्रबंधक ईश्वर श्रीवास
- पैक्स सोसाइटी चांपा के प्रबंधक गोविंद नारायण मिश्रा,
- समिति प्रबंधक गठुला,
- जिला राजनांदगांव के किशुन देवांगन
- सेवा सहकारी समिति लखनपुर के प्रबंधक चंद्रप्रताप सिंह
