दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब निगम के कर्मचारियों को जलघर में एक व्यक्ति का शव मिला। जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस और निगम प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रेफर कर दिया।
जल घर में मिली अज्ञात की लाश
बताया जा रहा है कि जल घर में जो लाश मिली है, वो तीन दिन पुराना है। जल घर लगभग 30 फीट गहरा है। इसी में लाश फंसी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि जब पानी का लेवल बढ़ा तो शव ऊपर आ गया। इसी जल घर से हजारों घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
फॉरेंसिक टीम की मानें तो मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है। शव पूरी तरह से डीकंपोज्ड हो चुका है। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना ने नगर निगम की गंभीर लापरवाई उजागर कर दी है।
