बिलासपुर रेल हादसा: टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा, कहा- जवाबदेही स्वीकार करें

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में हुए रेल हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से पूरी करें, और पीड़ित परिवारों को न्यायपूर्ण आर्थिक सहायता प्रदान करें।

टीएस सिंहदेव ने जताया दुख

टीएस सिंहदेव ने एक्स पर लिखा कि बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में हुआ रेल हादसा बेहद दर्दनाक है। इस दुखद दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके परिजनों (Bilaspur Train Accident) के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

केंद्रीय रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा

रेलवे की गलती से मासूम यात्रियों की ज़िंदगियों का इस तरह बार-बार लापरवाही की भेंट चढ़ना अस्वीकार्य है। रेल सुरक्षा पर सरकार की लगातार विफलताएं अब जानलेवा साबित हो रही हैं। लाल (Bilaspur Train Accident) बहादुर शास्त्री ने देश के सामने एक ऊंचा उदाहरण रखा था – जवाबदेही स्वीकार करते हुए इस्तीफ़ा देने का। केंद्रीय रेल मंत्री को भी वही नैतिक साहस दिखाते हुए तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए।

केंद्र और राज्य सरकार तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से पूरी करें, और पीड़ित परिवारों को न्यायपूर्ण आर्थिक सहायता प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *