बिहार में हो गया खेला… RJD-JDU नहीं इस पार्टी के कैंडिडेट सबसे आगे, क्या 2025 में बदल जाएगा राज्य का पूरा समीकरण

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव का आज परिणाम आने वाली है। सुबह 8 बजे से वोटों की गणना शुरू हो गई है। भाजपा,राजद, जेडयू और लोजपा के प्रशंसक लगातार अपने चहेते प्रत्याशियों के जीत की कामना कर रहे है। चुनाव से पहले एनडीए औऱ इंडी गठबंधन ने जमकर प्रचार प्रसार किया था। दोनों ही दलों ने बंपर जीत का दावा किया था। अब चुनाव परिणाम ही बताएगा कि कौन कितना पानी में है।

भाजपा बिहार में कर रही लीड

शुरूआती रूझानो के मुताबिक बिहार की 243 सीटों में से BJP 85, JDU 75 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि तेजस्वी यादव की आरजेडी 36 औऱ कांग्रेस 6 सीट पर आगे चल रही है। वहीं चिराग पासवान की पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है। जीतन राम मांझी की पार्टी HAM 4 सीट पर आगे चल रही है। शुरूआती रूझानों में CPI(ML) भी 7 सीटों पर आगे चल रही है।

READ MORE: उसने 500 जिंदगियां खराब की… पवन सिंह ने खेसारी को दिया करारा जवाब, कहा- पहले खुद क्या है वो…

बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा में दो चरणो में वोटिंग हुई थी। एनडीए कही ना कही पीएम मोदी और नीतिश कुमार को आगे रखकर चुनाव लड़ रही है। केंद्र सरकार ने बिहार को भारी भरकम बजट भी दिया था। चुनाव रैली के दौरान भी भाजपा ने कई बड़े वादे किए थे। इधर तेजस्वी यादव ने हर घर सरकारी नौकरी देने की बात कही थी। अब देखने वाली बात होगी कि जनता किसके पाले में जाएगी। रात 10 बजे तक सारी चीजें क्लियर हो जाएगी।

READ MORE: इस बार तो NDA की… बिहार चुनाव को लेकर अरूण साव का बड़ा बयान, कहा- दलों के अंदर भी हो रहा झगड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *