Bihar Chunav Result 2025: बिहार की जनता ने प्रशांत किशोर को दिया झटका, जनसुराज पार्टी का खाता खुलना भी लग रहा मुश्किल

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव का आज परिणाम आने वाली है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भाजपा,राजद, जेडयू, जनसुराज और लोजपा के प्रशंसक लगातार अपने चहेते प्रत्याशियों के जीत की कामना कर रहे है। चुनाव से पहले एनडीए औऱ इंडी गठबंधन ने जमकर प्रचार प्रसार किया था। दोनों ही दलों ने बंपर जीत का दावा किया था। अब चुनाव परिणाम ही बताएगा कि कौन कितना पानी में है।

प्रशांत किशोर को बड़ा झटका

बिहार के चुनाव के शुरूआती रूझान ने संकेत दे रही है कि सोशल मीडिया में माहौल बनाने और जनता की बीच पकड़ बनाने में जमीन आसमान का अंतर है। चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने जोर-शोर से जनसुराज पार्टी बनाई थी। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कई बड़ी रैलिया की थी और उन्होंने दावा किया था कि उनकी पार्टी कम से कम 10 सीट और अधिकतम 150 सीट पर जीत हासिस करेगी लेकिन चुनाव परिणाम कुछ और ही कह रहा है।

READ MORE: Bihar Election Result: खेसारी लाल और तेजस्वी यादव पीछे, मैथिली ठाकुर 8 हजार वोटों से आगे

खाता खोलेगी की नहीं इसमें भी संशय

दोपहर 12 बजे तक की गिनती पूरी हो गई है लेकिन अभी तक प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई है। शुरूआती रूझानो में तो यह लग रहा है कि जनसुराज पार्टी 5 सीट भी जीत पाई तो बहुत बड़ी बात होगी। ज्यादातर सीटो में भाजपा-आरेजडी और जे़डीयू-राजद के बीच ही कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस रिजल्ट से यह साफ है कि बिहार की जनता दोनों क्षेत्रीय पार्टी पर भरोसा करती है। इस परिणाम से प्रशांत किशोर को तगड़ा झटका लग सकता है।

READ MORE: बिहार में हो गया खेला… RJD-JDU नहीं इस पार्टी के कैंडिडेट सबसे आगे, क्या 2025 में बदल जाएगा राज्य का पूरा समीकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *