‘हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे…’, अखिलेश ने भाजपा सरकार को घेरा, कहा- BJP दल नहीं छल है

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का आज परिणाम जारी होने वाला है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।

अखिलेश ने भाजपा सरकार को घेरा

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।

READ MORE: Bihar Election Result: खेसारी लाल और तेजस्वी यादव पीछे, मैथिली ठाकुर 8 हजार वोटों से आगे

बिहार में किसका पलड़ा भारी

  • BJP- 83 सीट पर आगे,
  • JDU 76 सीटों पर आगे,
  • आरजेडी 34 सीट
  • कांग्रेस 7 सीट पर आगे,
  • लोजपा 22 सीटों पर आगे,
  • HAM 4 सीट पर आगे,

READ MORE: Bihar Chunav Result 2025: बिहार की जनता ने प्रशांत किशोर को दिया झटका, जनसुराज पार्टी का खाता खुलना भी लग रहा मुश्किल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *