टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप से पहले राहत देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। रायपुर में खेले गए टी20 मैच में टीम इंडिया के दो धाकड़ बल्लेबाज ने दमदार वापसी की है। जिसने क्रिकेट प्रेमियों का खुश कर दिया है। जी हां दोस्तो हम जिन खिलाड़यों के बारे में बात कर रहे है। उनका नाम सूर्य कुमार यादव और ईशन किशन है।
सूर्या ने किया धांसू कमबैक
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कई महीने से खराब फार्म से जूझ रहे थे। जिसके चलते उन्हें लगातार आलोचनाओ का सामना करना पड़ा रहा था लेकिन रायपुर में खेले गए मैच में सूर्या ने फिर से अपना 360 डिग्री वाल अवतार दिखा दिया। उन्होंने 37 बाल पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 82 रन की तूफानी पारी खेली और नाबाद रहते हुए टीम इंडिया को दूसरी जीत दिलाई। विश्व कप से पहले उनका ये अवतार भारतीय टीम को नई ऊर्जा से भरने वाला है।
ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी
वहीं ईशान किशन ने भी इस मैच में एक बार फिर खुद को साबित कर दिया और बता दिया कि किशन का बल्ला जब बोलता है तो सामने वाली टीम धराशयी हो जाती है। पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद दूसरी पारी में किशन ने 36 गेंदो पर 72 रन की पारी खेली। ईशान किशन का यह कमबैक विश्वकप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए काफी मददगार साबित होने वाला है, क्योंकि उन्हें टीम में बैकअप विकेटकीपर और ओपनर के तौर पर रखा गया है।
