Akhanda 2 Trailer Review: नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतिक्षित फिल्म अखंडा 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसे तेलुगु के साथ-साथ कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी में भी डब करके रिलीज किया जाएगा। अखंडा 2 में फुल ऑन एक्शन से भरपूर है। जिसमें पावरफुल डॉयलाग और तगड़ा बीजीएम ट्रेलर को एक अलग लेवल में लेकर जा रही है। इस फिल्म को पांच दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का सीधा मुकाबला रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म से होगा।
ओवर द टॉप एक्शन देखने को मिल रहा
नंदमुरी बालकृष्ण की इस फिल्म को बोयापति श्रीनू ने डायरेक्टर किया है। बोयापति श्रीनू मास मसाला फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्में भारी भरकम डॉयलाग और ओवर द टॉप एक्शन देखने को मिलता है। नंदमुरी के साथ उन्होंने लीजेंड, सिम्हा जैसी फिल्मों का (Akhanda 2 Trailer Review) निर्माण किया है। जिसे फैंस की ओऱ भरपूर प्यार मिला है। अखंडा ने दोनों के स्टारा पावर को एक नया रूप दिया था। अखंडा की स्टोरी लोगों को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
आदि पिनिशेट्टी खूंखार विलेन
अखंडा 2 को 100 करोड़ से भी ज्यादा के बजट के साथ बनाया गया है। इस फिल्म का थिएट्रिकल राइट्स भारी भरकम दाम में बेचा गया है। ऐसे में इसे दुनियाभर से हिट का टैग लेने के लिए कम से कम 250 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। पहले पार्ट में श्रीकांत नाम के एक्टर (Akhanda 2 Trailer Review) ने मेन विलेन का रोल प्ले किया था। जबकि दूसरे पार्ट में आदि पिनिशेट्टी खूंखार विलेन के रोल में नजर आ रहे है। ट्रेलर में उनकी परफॉमेंस काफी तगड़ी है। कई सीन्स में नंदमुरी पर भी भारी पड़ते हुए दिखाई दे रहे है।
