पहले प्राइवेट पार्ट काटा फिर… सगी ताई ने बदले की आग में कर दी मासूम की हत्या, पुलिस को गुमराह करने की कोशिश..

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के पुरा गांव में 12 साल के मासूम साहिल यादव की हत्या कर दी गई है। प्रॉपर्टी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। घर के भीतर ही यह खौफनाक साजिश रची गई। साहिल की हत्या उसकी ताई मंजू यादव ने की। जिसने कुछ दिन पहले हुए एक विवाद का बदला लेने के लिए यह खतरनाक कदम उठाया।

हंसिया से गला रेत दिया

बताया जा रहा है कि साहिल ने कुछ दिन पहले ही अपनी 13 वर्षीय चचेरी बहन के साथ अभद्र हरकत की थी। इस घटना से आहत होकर मंजू यादव ने तय कर लिया कि वह उसे किसी भी कीमत पर सबक सिखाएगी। 27 अक्टूबर को जब साहिल खेत पर अकेला था, मंजू वहां पहुंची। उसने पहले उसे भूसे वाले कमरे में बुलाया, फिर हंसिया से गला रेत दिया।

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद मंजू ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया और कमरे को बाहर से ताला लगाकर घर लौट आई। घटना के बाद मंजू लगातार पुलिस की जाँच को भटकाने की कोशिश करती रही। परिवार के कुछ सदस्य इस हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद का एंगल बताकर जांच को गलत दिशा देने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन जब पुलिस ने सीओ सदर अरीबा नोमान के नेतृत्व में सख्ती से पूछताछ की, तो मंजू ने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *