लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले 6 महीने तक सभी हड़तालों पर रोक लगा दी है। अब किसी भी विभाग के कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे। यह फैसला UP ESMA (Essential Services Maintenance Act) के तहत लागू किया गया है। आदेश जारी होते ही यह नियम सभी सरकारी दफ्तरों, प्राधिकरणों, स्थानीय निगमों और निकायों पर लागू हो गया है।
हड़तालों से सेवाएं हो रही थी प्रभावित
नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि अगले 6 महीने तक कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी भी प्रकार की हड़ताल की घोषणा नहीं कर सकेगा। साथ ही किसी भी प्रकार के पड़ताल में हिस्सा नहीं ले पाएगा। यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी इस आदेश का उल्लघन करता है, तो उसके खिलाफ एस्मा के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। जिसमें सख्त सजा का प्रावधान है।
सरकार कि माने तो बीते कुछ महीनों से कई विभाग का कामकाज लगातार प्रभावित हो रहा था। जिसके चलते आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी, बिजली, परिवहन, सफाई, और स्वास्थ्य से जुड़ी कई सेवाएं हड़ताल के चलते बाधित हो रही थी। सरकार का कहना है कि आम जनता की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना सबसे ज्यादा जरूरी है।
बता दें कि एस्मा राज्य सरकार के सभी सभी सरकारी दफ्तर जैसे नगर निगम, विकास प्राधिकरण, सरकारी निगम के साथ प्रदेश सरकार के नियंत्रण वाले सभी विभाग इसके अंतर्गत आएंगे। कर्मचारी इन सभी जगहों पर अब किसी भी प्रकार का धरा प्रदर्शन, सामूहिक अवकाश और बंदी की घोषणा नहीं कर सकेंगे।
